{"_id":"691999c52c24ad7eb80e2859","slug":"pakistan-linked-arms-and-narco-network-five-persons-arrest-pistols-and-drugs-recovered-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पाकिस्तान लिंक्ड आर्म्स-नार्को नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार और हेरोइन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: पाकिस्तान लिंक्ड आर्म्स-नार्को नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार और हेरोइन बरामद
Sun, 16 Nov 2025 04:31 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 16 Nov 2025 04:31 PM IST
सार
खुफिया इनपुट पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक बड़े हथियार एवं नशा तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हथियार और हेरोइन बरामद।
- फोटो : संवाद
विस्तार
खुफिया इनपुट पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक बड़े हथियार एवं नशा तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से छह अत्याधुनिक पिस्टल, पांच .30 बोर और एक ग्लॉक 9एमएम के साथ 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया और ड्रोन के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में थे। इसी माध्यम से वे पंजाब में अवैध हथियारों और नशे की सप्लाई और डिलीवरी का समन्वय कर रहे थे। आरोपियों की पहचान आकाश मसीह, प्रिंस, सुखविंदर सिंह, करनवीर सिंह उर्फ करन और गुरपेज सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना छेहर्ता और थाना कैंटोनमेंट में एफआईआर दर्ज कर ली है। नेटवर्क के अन्य हैंडलरों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस का कहना है कि वह सीमा पार से होने वाली तस्करी पर सख्ती से नकेल कसने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन