फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   murder, gurdaspur murder, friend murder, murder in quarrel, gurdaspur, amritsar

लेनदेन के झगड़े में दोस्त को अगवा कर मार डाला

Tue, 20 Dec 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Tue, 20 Dec 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
murder, gurdaspur murder,  friend murder, murder in quarrel, gurdaspur, amritsar
हत्या - फोटो : dummy picture
थाना कलानौर पुलिस ने 9 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए जसवंत सिंह का शव पुल जगदेव कलां के पास से बरामद कर लिया है। पुलिस ने जसवंत सिंह की हत्या के आरोप में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी विजय कुमार व सीआईए स्टाफ के इंचार्ज संजीव शर्मा ने बताया कि जसवंत सिंह निवासी कलानौर का अपने दो दोस्तों गुरमुख सिंह पुत्र गुरबचन सिंह और चरणजीत सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी कलानौर के साथ पैसों के लेन देन को लेकर झगड़ा चल रहा है।
विज्ञापन


इसी रंजिश में गुरमुख सिंह व चरणजीत सिंह ने जसवंत सिंह को अगवा कर लिया। जब शाम को जसवंत सिंह घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी राजिन्दर कौर ने थाना कलानौर में उसके गायब होने की सूचना दी। इस पर थाना कलानौर ने उसके दोनों दोस्तों पर अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। बाद में जांच सीआईए स्टाफ गुरदासपुर को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ के इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि वह कलानौर की तरफ गांवों में गश्त कर रहे थे कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि जसवंत का अपहरण करने वाले गुरमुख सिंह व चरणजीत सिंह गांव जौड़ा छत्तरां में छिपे हुए हैं।

इस पर दोनों को काबू कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि उन्होंने अपहरण के दिन ही पैसों को लेकर हुए झगड़े में ईंट मार कर जसवंत का कत्ल कर दिया था और शव संगतपुरा नहर लाहौरी ब्रांच में बहा दिया था। आरोपियों की निशानदेही से शव पुल जगदेवकलां के पास से बरामद कर लिया गया है।


आरोपी गुरमुख सिंह व चरणजीत सिंह के खिलाफ थाना कलानौर में अपहरण की धारा 364, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज था। दोनों को काबू करने के बाद उनके खिलाफ दर्ज एफआरआई में कत्ल की धारा 302 भी जोड़ दी गई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका रिमांड लेकर आगे की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed