फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   murder, amritsar, self servant, valmiki, temple

वाल्मीकि मंदिर के सेवादार की हत्या

Tue, 23 Feb 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 23 Feb 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
murder, amritsar, self servant, valmiki, temple
बटाला रोड के पास विजय नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर के सेवादार बब्बू पट्टी (60) की सोमवार की रात गर्दन काटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


हत्यारों ने तेजधार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था। मृतक के भाई ने घटना में पास की एक कालोनी में रहने वाली महिला पर हाथ होने का आरोप लगाया गया। सदर थाना पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मंगलवार को तड़के पांच बजे वाल्मीकि मंदिर के पास स्थित पापा हाई स्कूल के कर्मचारी हरि प्रसाद ने सेवादार बब्बू का शव देखकर घटना की सूचना थाना सदर को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक सेवादार के भाई देसराज के बयान पर अज्ञात खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर कर लिया। थाना सदर प्रभारी ने बताया कि सेवादार बब्बू पट्टी पिछले 20 वर्ष से वाल्मीकि मंदिर में सेवादार था। मंदिर में गेट न होने के कारण वहां पर रखे सामने की रखवाली के लिए सेवादार सोमवार रात को सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह किसी सेवादार पर दातारों से हमलाकर उसकी गर्दन काट दी। घटना की जानकारी मंदिर के पास स्थित पापा हाई स्कूल के कर्मचारी ने पुलिस को दी। मृतक के भाई देसराज ने इस घटना के पीछे एक महिला का नाम लिया है। थाना प्रभारी ने बताया इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed