{"_id":"56fbf0314f1c1ba47af0015c","slug":"misbehave-tarantaran-misbehave-misbehave-with-sho-woman-teer-sho-uniform-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में महिला की एसएचओ से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरनतारन में महिला की एसएचओ से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Wed, 30 Mar 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
वर्दी
- फोटो : dummy picture
थाना श्री गोइंदवाल साहिब में एक महिला की ओर से एसएचओ के कार्यालय में जाकर उनकी वर्दी फाड़ने और पुलिस को अपशब्द बोलने का मामला सामने आया हैं। महिला ने थाना प्रभारी के साथ मारपीट कर क्षेत्र के लोगों की मौजूदगी में धमकियां भी दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना श्री गोइंदवाल साहिब में एसपी (हेड क्वार्टर) नरिंदर कुमार बेदी की ओर से इलाके के गणमान्य लोगों की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में पंच, सरपंच और गणमान्य लोग पहुंचे थे।
बैठक शुरू हुई थी कि अमृतसर जिले के थाना घरिंडा अंतर्गत आते गांव गुमानपुरा निवासी गुरनाम कौर पत्नी बलकार सिंह वहां पहुंची। महिला ने थाने में दहेज विरोधी एक्ट तहत नामजद गुरमीत सिंह पुत्र गुरमेज सिंह को थाने में पेश करवाने का वादा किया था।
विज्ञापन
इस बाबत थाना प्रभारी अश्विनी कुमार शर्मा ने महिला से आरोपी गुरमीत सिंह को पेश करवाने के वादे को पूरा न करने बाबत कहा। इस पर महिला थाना प्रभारी के साथ गालीगलौज करते हुए हाथापाई करने लगी। उसने थाना प्रभारी से मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी।
थाने में मौजूद लोगों ने उसे महिला पुलिस की मदद से काबू कर लिया। मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।