{"_id":"618b90d4fac95529f7009b47","slug":"man-murdered-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में वारदात: तेजधार हथियारों से युवक की हत्या, माचिस की डिब्बी बदलने पर हुआ था विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में वारदात: तेजधार हथियारों से युवक की हत्या, माचिस की डिब्बी बदलने पर हुआ था विवाद
Wed, 10 Nov 2021 02:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:59 PM IST
सार
हमलावरों ने युवकी की छाती पर किरपानों से तीन वार किए। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
मृतक गुरप्रीत सिंह।
- फोटो : फाइल
विस्तार
अमृतसर के तरनतारन रोड इलाका में माचिस की डिब्बी बदलवाने गए युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। माचिस की डिब्बी बदलवाने पहुंचे युवक से दुकानदार का विवाद हो गया था। इसके बाद दुकानदार अपने दो लड़कों और कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर युवक के घर पहुंचा और उसे मारने की धमकियां दी। इसका पता चलने पर जब युवक दुकानदार के साथ बात करने पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद हमलावरों ने किरपानों से उस पर हमला कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार, उसके दोनों लड़कों तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - पंजाब में एजी पर घमासान: मनीष तिवारी ने जारी की बार काउंसिल की गाइडलाइन, कहा-वकील किसी क्लाइंट से बंधा नहीं होता
विज्ञापन
तरनतारन रोड स्थित माता गंगा जी नगर के रहने वाले जगजीत सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई गुरप्रीत सिंह मंगलवार रात पड़ोस में किराने की दुकान से माचिस की डिब्बी लेने पहुंचा। डिब्बी ठीक नहीं होने के चलते वह उसे बदलवाने पहुंचा तो दुकानदार का उसके भाई के साथ गाली-गलौच हो गया। उसका भाई वहां से लौट गया। इसके बाद दुकानदार अपने दो लड़कों व कुछ अज्ञात लोगों के साथ तेजधार हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचा। उस समय उसका भाई घर पर नहीं था, तो आरोपियों ने उसके भाई को मारने की धमकियां दी। उन्होंने समझा-बुझा कर उन्हें वापस भेज दिया।
विज्ञापन
जगजीत ने बताया कि इसके कुछ देर बाद गुरप्रीत घर लौटा तो उन्होंने उससे दुकानदार के साथ हुई बात के बारे में पूछा और घर से बाहर नहीं जाने को कहा लेकिन उसका भाई दुकानदार से बात करने निकल गया, जहां पहले से तेजधार हथियारों से तैयार बैठे दुकानदार और उसके साथियों ने उसके भाई पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके भाई छाती पर किरपानों से तीन वार किए। इस हमले में उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी फरार हो गए।