फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Main shooter in Chheharta murder case injured in police encounter Amritsar

Amritsar: छेहर्टा हत्याकांड में मुख्य शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी सहित चार गिरफ्तार; ग्लॉक पिस्टल बरामद

Fri, 21 Nov 2025 09:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Nov 2025 09:37 AM IST
सार

18 नवंबर की सुबह वरिंदर सिंह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान गुरुद्वारा छेहर्टा साहिब के पास दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।

विज्ञापन
Main shooter in Chheharta murder case injured in police encounter Amritsar
अमृतसर में मुठभेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

तीन दिन पहले छेहर्टा इलाके में हुए हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य शूटर जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी सुखबीर सिंह भी पकड़ लिया है।

विज्ञापन


इससे पहले इस मामले में गुरलाल सिंह और उसकी पत्नी परमजीत कौर को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। कुल चार आरोपियों को पकड़ा गया है और पूछताछ जारी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ऑस्ट्रिया निर्मित ग्लॉक 9 एमएम पिस्टल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे वरिंदर सिंह 

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 18 नवंबर की सुबह वरिंदर सिंह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान गुरुद्वारा छेहर्टा साहिब के पास दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें वेरका बाईपास स्थित एस्कॉर्ट फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना छेहर्टा में कई दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया जांच के दौरान मुख्य शूटर जोबनप्रीत को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने वारदात में इस्तेमाल ग्लॉक पिस्टल एक स्थान पर छिपाई हुई है। उसने यह भी दावा किया कि हथियार खाली है।

जब पुलिस उसे बरामदगी के लिए स्थान पर लेकर पहुंची, तो आरोपी ने अचानक छुपा हुआ हथियार उठा लिया और हैड कांस्टेबल गुरिंदर सिंह पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। पुलिस पार्टी की सुरक्षा में थाना प्रभारी लवप्रीत सिंह ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली आरोपी की दाहिनी टांग में लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।

दुबई भेजने का लालच देकर करवाई गई थी हत्या 

जांच में सामने आया कि मुख्य साजिशकर्ता निशान सिंह ने आरोपियों को दुबई भेजने का लालच देकर हत्या करवाई थी। निशान सिंह के विदेश में रहने का शक है। उसके खिलाफ थाना छेहर्टा में एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed