फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Loot in Punjab's Amritsar after hostage to family

अमृतसर में मां-बेटी को बंधक बनाकर 17 लाख की लूट, वारदात में नौकर दंपती भी शामिल

Tue, 17 Dec 2019 12:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Loot in Punjab's Amritsar after hostage to family
वारदात के बाद बिखरा अलमारी का सामान। - फोटो : अमर उजाला

अमृतसर में मॉल रोड के साथ सटे वाइट एवेन्यू की कोठी नंबर 69 में एक सप्ताह पहले रखे नेपाली दंपती नौकर अपने साथियों की मदद से 17 लाख की नगद राशि सहित एक रिवाल्वर, तीन मोबाइल फोन और इनोवा गाड़ी लूट कर फरार हो गए। आरोपी अलमारी में पड़े लाखों के जेवर भी ले गए हैं। घटना रविवार देर रात 11 बजे की है।

विज्ञापन


कोठी के मालिक कारोबारी रवि अरोड़ा की बहू ने बताया कि एक हफ्ते पहले घर के कामकाज के लिए रखे नेपाली दंपती ने अपने कुछ साथियों को रात में चुपके से कोठी में प्रवेश करवाया। उस समय परिवार के सदस्य ऊपरी मंजिल में थे। रात लगभग 11 बजे वह अपनी बेटी के साथ सो रही थी। 
विज्ञापन


अचानक तीन लोग उसके कमरे में घुस आए। उनके हाथ में तेजधार हथियार थे। आते ही आरोपियों ने उसके व बेटी के बाल पकड़ लिए और तेजधार हथियार दोनों की गर्दन पर रख दिया। आरोपियों ने उन्हें धमकाया कि शोर मचाया तो मार देंगे। जो कुछ भी है, वह अलमारियों से निकाल दो। उन्होंने अपनी अलमारी में जो रखा था वह उन्हें दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उन्हें और बेटी को नीचे लेकर आ गए। नीचे आकर उन्होंने देखा कि नेपाली दंपती नौकर हंस रहा था। दंपति ने उन्हें घर की एक-एक अलमारी के बारे में बताया। जहां पापा सो रहे थे, आरोपी उस दरवाजे को तोड़ने की कोशिश करने लगे। दरवाजा नहीं टूटा, लेकिन शोर से पापा उठ गए।

पापा ने 100 नंबर पर दो बार कॉल किया लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला। पापा ने रिवाल्वर निकाला लेकिन आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर उन पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें, बेटी और पापा का मुंह हाथ बांधकर घर को लूट लिया। जाते जाते आरोपी उनकी इनोवा गाड़ी भी ले गए।

पुलिस ने धारीवाल से बरामद की इनोवा  
एसएचओ मंजीत सिंह धालीवाल ने बताया कि रात एक बजे उन्हें कंट्रोल रूम से जानकारी मिली थी कि अमृतसर नंबर की एक इनोवा गाड़ी धारीवाल के नजदीक एक गांव के बाहर खड़ी है। गाड़ी पंचर होने के बाद आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने रात ढाई बजे इस गाड़ी को कब्जे में ले लिया। आरोपी नेपाली नौकर वारदात के बाद गुरदासपुर की तरफ भागे हैं। पुलिस ने टोल प्लाजा की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। नियमों के अनुसार कोठी के मालिक को नौकरी पर रखे नेपाली दंपती के बारे में पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी जो इन्होंने नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed