{"_id":"577be13b4f1c1b700c7faa58","slug":"loot-batala-loot-loot-to-petrol-pump-41-thousand-loot-batala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से 41 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से 41 हजार रुपये लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना फतेहगढ़ चूड़ियां क्षेत्र के गांव छिछरेवाल स्थित पेट्रोल पंप से दो युवकों ने गन प्वाइंट पर सेल्समैन से 41 हजार 200 रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में अमन सिंह निवासी राजवाल जम्मू-कश्मीर ने बताया कि वह गांव छिछरेवाल के बाबा बुड्ढा जी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। सोमवार की देर शाम को दो पगड़ीधारी युवक लाल रंग की बाइक पर पर आए।
एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्टल रख दिया और गल्ले में रखे 41 हजार 200 रुपये निकालक फरार हो गए। पुलिस ने सेल्समैन के बयानों पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एसआई केवल कृष्ण ने बताया कि पेट्रोल पंप का काम अभी निर्माणाधीन है और पंप चालू है। बिल्डिंग निर्माणाधीन होने की वजह से अभी तक पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। फिलहाल आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं थाना श्री हरगोबिंदपुर के क्षेत्र गांव माड़ी बुच्चिया के पास टी प्वाइंट पर बाइक सवार दो अज्ञात युवक बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे युवक से 20 हजार रुपये छीनकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में दलीप सिंह निवासी बलड़वाल ने बताया कि सोमवार को उसने एक्सिस बैंक श्री हरगोबिंदपुर से 20 हजार निकाले थे। वह रुपये लेकर सोमवार की देर शाम को अपने गांव बजा रहा था। गांव माड़ी बुच्चिया के टी प्वाइंट पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवक झपट्टा मार कर उससे 20 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे थे। पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है