{"_id":"57504a6c4f1c1b7d2810b89f","slug":"loot-batala-loot-biker-snatch-tempo-driver-batala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में बाइक सवार युवकों ने टेंपो सवार को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बटाला में बाइक सवार युवकों ने टेंपो सवार को लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Thu, 02 Jun 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
चाेरी
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधीपुर बाइपास के पास टेंपो में बैठे एक युवक से बाइक सवार दो युवक पैसों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। बैग में 70 हजार 550 रूपये थे। थाना सेखवां पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में बिक्रम वासी गांव दाखला ने बताया कि वह टेंपो के माध्यम से अंडे की सप्लाई करता है। वह बुधवार की शाम को अंडों की सप्लाई करने के बाद वापस घर आ रहा था। उसके साथ आशीष हाल वासी गांव दाखला था।
बिधिपुर बाईपास के पास एक बाइक पर दो अज्ञात युवक आए और उनसे कहा कि उनके टेंपो के तेल की वाली टंकी का ढक्कन खुला है। इस पर उसने टेंपो रोक लिया और तेल की टंकी देखने लगा। इसी दौरान बाइक सवार टेंपो में बैठे आशीष से पैसों वाला बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बिक्रम ने बताया कि बैग में 70 हजार 550 रुपये थे। इस संबंध में सेखवां पुलिस ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं केे तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।