फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Loot at jewellery shop in Raya town of Amritsar, one accused arrested

Amritsar: रईया में सुनार की दुकान पर लूट की कोशिश में एक गिरफ्तार, अमृतपाल के गांव के हैं तीन आरोपी

Thu, 09 Mar 2023 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 12:13 PM IST
सार

पुलिस ने मामले के आरोपी गांव जल्लूपुर खेड़ा के निवासी शेरा को पकड़ लिया है। उसने गांव भिंडर के रहने वाले करण, जल्लूपुर खेड़ा के रणजीत सिंह और गुरमीत सिंह के नामों का अपने साथियों के रूप में खुलासा किया है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Loot at jewellery shop in Raya town of Amritsar, one accused arrested
सुनार की दुकान में लूट - फोटो : demo pic

विस्तार

अमृतसर के कस्बा रईया में बुधवार को सुनार की दुकान पर लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में से तीन युवक जल्लूपुर खेड़ा के हैं, जबकि चौथा गांव भिंडर का है। गांव जल्लूपुर खेड़ा वारिस पंजाब दे जत्थेबंदी के प्रमुख अमृतपाल सिंह का पैतृक गांव है। पकड़े गए लुटेरों से पुलिस ने एक पिस्टल, एक मोटरसाइकिल और एक्टिवा बरामद की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फेरूमन रोड दीपक ज्वेलर शॉप के मालिक अमित ने बताया कि वह होली वाले दिन दोपहर के वक्त दुकान पर बैठे हुए थे। उसी दौरान तीन युवक दुकान के अंदर आए और एक बाहर खड़ा रहा। दो के पास पिस्तौल और एक के हाथ में तेजधार दातर था। आते ही लुटेरों ने उस पर पिस्तौल तानी और कहा कि जो भी है निकाल दे। साथ ही उसे पीछे की तरफ घसीट कर ले गए।
विज्ञापन


अमित ने बताया कि जब लुटेरे दुकान लूट रहे थे, उसने हिम्मत कर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और लुटेरों की तरफ फायर किया। इसके बाद लुटेरे दुकान से भाग गए। उन्होंने और बाहर खड़े लोगों ने लुटेरों का पीछा करना शुरू किया और कुछ दूरी पर ही एक लुटेरे को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूचना मिलते ही रईया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी हरदेव सिंह ने बताया कि पीड़ित दुकानदार अमित के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने गांव जल्लूपुर खेड़ा के निवासी शेरा को पकड़ लिया है। उसने गांव भिंडर के रहने वाले करण, जल्लूपुर खेड़ा के रणजीत सिंह और गुरमीत सिंह के नामों का अपने साथियों के रूप में खुलासा किया है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed