फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   in amritsar loot at petrol pump

फायरिंग कर पेट्रोल पंप से 19 हजार रुपये लूटे

Fri, 18 Dec 2015 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Fri, 18 Dec 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
in amritsar loot at petrol pump
गांव जलालउसमा के हाईवे पर स्थित पेट्रोलपंप पर फायरिंग कर वीरवार की रात पांच लुटेरे 19 हजार लूट लिए।
विज्ञापन


लुटेरे पेट्रोल पंप मुलाजिम को गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर पुलिस ने पांच अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पेट्रोलपंप मालिक जोगिंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया घटना वीरवार की रात करीब बारह बजे की है। इस समय पांच लोग एक कार में सवार होकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे। पंप मुलाजिम से कार में पेट्रोल डालने के लिए।

इस पर मुलाजिम कार में पेट्रोल डालने लगा। इसी बीच कार सवार ने पंप मुलाजिम पर बंदूक तान दी और उससे 19 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद लुटेरों ने तीन फायर किए। दो गोलियां शटर पर लगी। एक गोली शीशे पर लगी। इससे शीशा टूट गया। इसके बाद लुटेरे मुलाजिम को गोली मारने की धमकी देकर कार बैठकर फरार हो गए।

केस के जांच अधिकारी एएसआई थाना बयास दविंद्र सिंह ने बताया पांच अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed