फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   imprisonment, imprisonment in rape, seven year imprisonment, rape to under age, amritsar

नाबालिग से दुराचार करने वाले को सात साल की कैद

Thu, 13 Oct 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 13 Oct 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
imprisonment, imprisonment in rape, seven year imprisonment, rape to under age, amritsar
कारावास - फोटो : dummy picture
एडिशनल जिला व सेशन जज पूनम आर जोशी की अदालत ने नाबालिग से दुराचार करने के दोषी को सात साल कैद और एक लाख पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर दोषी को एक साल और सजा काटनी होगी। 
विज्ञापन


चब्बेवाल पुलिस ने सात दिसंबर 2014 को कर्ण के खिलाफ दुराचार करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। एएसआई कुलविंदर कौर ने मामला पीड़िता की मां के बयान के आधार पर दर्ज किया था।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया था कि कर्ण उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी को पांच दिसंबर 2014 को लेकर गया था जब बेटी गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर घर जा रही थी। एक दिन कर्ण ने उसकी बेटी को जंगलों में रखा और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दिसंबर शाम पांच बजे किसी तरह बेटी घर पहुंची तो उसने उसे पूरी बात बताई। आज एडिशनल जिला व सेशन जज पूनम आर जोशी की अदालत ने दोषी को सात साल कैद और जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed