फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Heated debate between Khalistani supporter Amritpal Singh mother and ADCP Amritsar see video

'तेरे मुंडे ने पंजाब नूं अग्ग लगा दित्ती': खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की मां और एडीसीपी में तीखी बहस, Video

Sun, 03 Aug 2025 11:47 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 03 Aug 2025 11:47 AM IST
सार

तेरे मुंडे ने पंजाब नूं अग्ग लगा दित्ती... यह बात अमृतसर के एडीसीपी ने उस समय कही जब कोर्ट परिसर में असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की मां के साथ उनकी बहस हुई। 

विज्ञापन
Heated debate between Khalistani supporter Amritpal Singh mother and ADCP Amritsar see video
सांसद अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के अमृतसर जिला अदालत परिसर में उस समय गहमागहमी का मौहाल बन गया जब पुलिस अधिकारी और खालिस्तानी समर्थक व सांसद अमृतपाल सिंह की मां के बीच तीखी बहस हुई। दोनों के बीच हुई बहस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। घटना एक दिन पहले यानी वीरवार की है।  

विज्ञापन


अमृतसर कचहरी परिसर में वीरवार की शाम खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की मां और एडीसीपी हरपाल सिंह के बीच काफी बहस हुई। एडीसीपी भरी सुरक्षा के बीच अजनाला थाने पर हुए हमले के 41 आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए लाए थे। इस बीच उक्त आरोपियों में से कइयों के परिजन उनसे मुलाकात करने पहुंचे हुए थे। हालांकि आरोपियों और उनके परिजनों की मुलाकात न्यायिक हिरासत या पुलिस हिरासत में नहीं हो सकती थी।
विज्ञापन


कचहरी परिसर में खालिस्तान समर्थक व खडूर साहिब से सांसद डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह की माता बलविंदर कौर भी पहुंची थी। जैसे ही एडीसीपी हरपाल सिंह रास्ते से निकल रहे थे तो अमृतपाल सिंह की मां ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरपाल सिंह ने अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह से गैर कानूनी ढग से आरोपियों के साथ मुलाकात कराने से इनकार कर दिया। इसको लेकर अमृतपाल की मां बलविंदर कौर ने एडीसीपी हरपाल सिंह के साथ बहस भी की जिस पर एडीसीपी ने कहा कि तेरे बेटे ने सारे पंजाब नू अग्ग लगा दित्ती। इसके बाद दोनों तरफ से बहस शुरू हो गई। 

अमृतपाल की मां कहती है कि आपका मतलब नहीं है, मुझे इस तरह की बात करने का। महिला कहती है क्या कर दिया मेरे बेटे ने। एडीसीपी कहते हैं पटियाला जाकर मुलाकात करो। इसके बाद एडीसीपी बात खत्म करते हुए कहते हैं श्री गुरु रामदास जी सब देख रहे हैं। अमृपाल की माता बलविंदर कौर धमकी भरे अंदाज में कहती है कभी तुम्हारी आई है तो कभी हमारी बारी भी आएगी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हो गया जिसके बाद लोगों में इस मुद्दे को लेकर काफी चर्चा रहती है।


बता दें कि अजनाला पुलिस थाने पर हमले के ढाई साल बाद इस केस को अमृतसर जिला अदालत शिफ्ट किया गया है। इसके बाद वीरवार को खालिस्तानी समर्थक व वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह के सभी 9 साथियों सहित कुल 41 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। अब इन सभी आरोपियों के खिलाफ अजनाला कोर्ट के बजाए अमृतसर की जिला सेशन कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed