{"_id":"57c5b2af4f1c1b453b2cb027","slug":"head-constable-murder-gurdaspur-murder-murder-in-suspecious-circumtances-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेड कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का केस
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Tue, 30 Aug 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
मृतक पुलिस मुलाजिम की फाइल फोटो
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना धारीवाल के अधीन पड़ते गांव बल्ल के बाहरी डेरे पर रहने वाले पुलिस के हेड कांस्टेबल की सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव के पोस्टमार्टम के दौरान गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने मृतक की बेटी के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक हेड कांस्टेबल पलविंदर सिंह पुत्र वस्सन सिंह निवासी गांव बल्ल पीएपी 75 बटालियन का था और वह इस समय बाबा भनियारा वाले की सुरक्षा में तैनात था। उसकी पत्नी परमजीत कौर ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात उसका पति पलविंदर सिंह आंगन में सो रहा था और वह अपनी बेटी के साथ कमरे में सो रही थी।
रात करीब दो बजे उसके पति ने कहा कि उसका खून बह रहा है। इस पर वह कमरे से बाहर आई। उसने देखा कि उसका पति खून से लथपथ पड़ा था। इस पर वह पति को सिविल अस्पताल गुरदासपुर ले गई। वहां डॉक्टरों ने पति को मृतक करार दिया। बताया गया पलविंदर सिंह के शव का जब डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया तो उसके गर्दन में कुछ निशान मिले। इसकी सूचना डॉक्टरों ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
इसके बाद एसपी गुरदासपुर प्रदीप मलिक, डीएसपी आजाद दविंदर सिंह, इंस्पेक्टर विश्वनाथ, थाना धारीवाल के प्रभारी कुलवंत सिंह, एएसआई जसबीर सिंह पुलिस फोर्स और डॉग स्क्वाएड के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। मृतक पलविंदर सिंह के खून से लथपथ बिस्तर और अन्य संदिग्ध वस्तुओं को कब्जे में लेकर मृतक की पत्नी परमजीत कौर और पड़ोसियों से पूछताछ की।
डीएसपी सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी परमजीत कौर ने थाना धारीवाल में जानकारी दी थी कि उसके पति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। शव के पोस्टमार्टम के दौरान मृतक की गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान मिले हैं।
इससे मामला संदिग्ध है। मृतक की लड़की हरमीत कौर के बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।