फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gold recovered from two youths come from Dubai amritsar

Amritsar: दुबई से आए दो युवको से एक करोड़ का सोना बरामद, पैंट के अंदर छिपाकर लाए थे चेन-कड़ा और अंगूठियां

Fri, 17 Oct 2025 02:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Oct 2025 02:31 PM IST
सार

दोनों यात्रियों की व्यक्तिगत तलाशी में 430.440 ग्राम और 396.440 ग्राम वजन के सोने के आभूषण बरामद हुए, जिनका बाजार मूल्य क्रमशः 48,95,601 रुपये और 45,00,817 रुपये है।

विज्ञापन
Gold recovered from two youths come from Dubai amritsar
आरोपियों से बरामद सोने के आभूषण - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई से आए दो यात्रियों के सामान से लगभग एक करोड़ रुपये की कीमत का सोना जब्त किया गया है। डीआरआई अमृतसर जोनल की टीम की तरफ से कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


दोनों यात्रियों ने अपनी कार्गो पैंट के अंदर सोने की चैन, कड़ा और अंगूठियां छिपाई हुई थी। सूचना के आधार पर डीआरआई अमृतसर क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने अमृतसर के हवाई अड्डे पर दो अलग-अलग मामलों में दो यात्रियों को रोका, जो 15 अक्तूबर को दुबई से अमृतसर की यात्रा के दौरान अपने कार्गो ट्राउजर की जेबों में छिपाकर विदेशी मिश्रित सोने के आभूषण अवैध रूप से आयात करने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन


दोनों यात्रियों की व्यक्तिगत तलाशी में 430.440 ग्राम और 396.440 ग्राम वजन के सोने के आभूषण बरामद हुए, जिनका बाजार मूल्य क्रमशः 48,95,601 रुपये और 45,00,817 रुपये है, जो उनके द्वारा पहने गए कार्गो ट्राउजर की जेबों में छिपाए गए थे। जिसे  डीआरआई ने सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने त्योहारी सीजन में खुदरा बाजार में बिक्री के लिए सोने के आभूषणों की तस्करी करने की कोशिश की थी। गौर हो कि डीआरआई की यह कार्रवाई वर्तमान में जब सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं, सोने के तस्करों के लिए एक बड़ी बाधा साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed