फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gangster Sonu Mota murdered in Amritsar son took revenge for father murder see video

पिता की हत्या का बदला: गैंगस्टर सोनू मोटा का कत्ल... सात साल किया इंतजार, बेटे ने कुछ इस तरह किया हिसाब बराबर

Wed, 30 Apr 2025 07:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 30 Apr 2025 07:46 PM IST
सार

अमृतसर में गैंगस्टर सोनू मोटा की हत्या की घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। हत्या को अंजाम देने वाला अभिराज सिंह सात साल से पिता की मौत का बदला लेने के लिए तड़प रहा था। मंगलवार को मौका मिलते ही उसने गैंगस्टर सोनू मोटा को गोलियां मारकर मौत की नींद सुला दिया।

विज्ञापन
Gangster Sonu Mota murdered in Amritsar son took revenge for father murder see video
गैंगस्टर सोनू मोटा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में मंगलवार शाम को गैंगस्टर रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का सीटीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टूव्हीलर सवार युवकों ने सामने से स्कूटी पर आ रहे सोनू मोटा को गोलियां मारी और फरार हो गए। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। वहीं गैंगस्टर सोनू मोटा की हत्या के आरोपी अभिराज सिंह और उसका साथी राहुल फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बेहद करीब है और जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं अभी तक कि जांच में यही सामने आया है कि सोनू मोटा का हत्या करने के बाद अभिराज सिंह ने जश्न मनाते हुए दावा किया कि उसने अपने पिता पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह पहलवान की मौत का बदला ले लिया है। क्योंकि गुरदीप पहलवान की 2018 में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरदीप पहलवान हत्या कांड में सोनू मोटा सहित कुछ अन्य गैंगस्टरों का नाम आया था। 
विज्ञापन




सात साल से मौका ढूंढ रहा था अभिराज
बताया जा रहा है कि पिता की हत्या के बाद से पिछले 7 साल से अभिराज सिंह लगातार अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए मौका ढूंढ रहा है। आरोपी अभिराज सिंह और मृतक सोनू मोटा एक ही मोहल्ले में रहते हैं और इसलिए अभिराज सिंह लगातार उस पर नजर रखे हुए था। मंगलवार शाम को जब सोनू मोटा गुरुद्वारा साहिब से वापस घर लौट रहा था तो मौका पाते है अभिराज ने गोलियां चला दी और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं पुलिस कमिश्नर
वहीं पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पूरा विषय की अभी जांच की जा रही है। जब तक आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ नहीं की जाएगी। तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed