फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   fraud, tarn taran patwari arrest, patwari arrest in bribe case, tarn taran, amritsar

तरनतारन में रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Fri, 24 Jun 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Fri, 24 Jun 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
fraud, tarn taran patwari arrest, patwari arrest in bribe case, tarn taran, amritsar
तरनतारन में पांच हजार रिश्वत लेते पकड़े गए आरोपी के साथ डीएसपी गुरजिंदर सिंह ढिल्लों व अन्य। - फोटो : amarujala
तरनतारन सरहाली खुर्द राजस्व हलके के पटवारी सतपाल सिंह की विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने गांव जवंदा की विधवा कुलविंदर कौर से जमीन के इंतकाल बदले पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसकी चल-अचल संपत्ति की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी गुरजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया गांव जवंदा निवासी कुलविंदर कौर के पति हरजिंदर सिंह की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है और अब वह अमृतसर जिले के गांव वरपाल के रेलवे स्टेशन के पास रहती है। कुलविंदर कौर ने अपनी जमीन के इंतकाल लिए तरनतारन के तहसीलदार को एक दरखास्त दी थी।
विज्ञापन


तहसीलदार ने इंतकाल करवाने लिए राजस्व हलके के पटवारी सतपाल सिंह को दरखास्त मार्क कर दी। पटवारी ने विधवा कुलविंदर कौर को इंतकाल देने के बदले पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर के एसएसपी डॉ. केतन बालीराम पाटिल से महिला ने शिकायत की। इस पर विजिलेंस की टीम ने पटवारी सतपाल सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ काबू कर लिया। इंस्पेक्टर ढिल्लों ने बताया कि आरोपी पटवारी के खिलाफ विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसकी चल-अचल संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed