{"_id":"6418c362bd7cf7125c09b143","slug":"four-weapon-holders-of-waris-punjab-de-chief-amritpal-arrested-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritpal Case: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल के हथियार रखने वाले चार काबू, तीन दिन की मिली रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritpal Case: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल के हथियार रखने वाले चार काबू, तीन दिन की मिली रिमांड
Tue, 21 Mar 2023 02:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 21 Mar 2023 02:04 AM IST
सार
आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल के हथियार रखने वाले चार को काबू कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Amritpal singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख व खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के हथियार रखने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें सोमवार शाम अदालत में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया है। इनमें अमृतपाल सिंह का कार चालक हरप्रीत सिंह भी शामिल है, जो अमृतपाल सिंह और उसके चाचा बाबत काफी गतिविधियों की जानकारियां रखता है। पुलिस आरोपी चालक हरप्रीत सिंह को अलग-अलग जगहों पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संगरूर जिला निवासी गुरप्रीत सिंह, अमृतसर के शहीद उधम सिंह नगर निवासी भूपिंदर सिंह, सुखमनप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह (चालक) के रूप में बताई। इनसे पूछताछ के दौरान पुलिस को अमृतपाल सिंह और एकेएफ से जुड़े कई राज मिले है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वे लोग एकेएफ के हथियारों का रख-रखाव करते थे। चालक हरप्रीत सिंह जानता है कि अमृतपाल सिंह और गुरभेज सिंह के कहने पर कहां से कारतूस लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस सात आरोपियों को हथियारों समेत पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि अमृतपाल सिंह और उसके एक अन्य साथी बठिंडा जिला का गुरभेज सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। रविवार को गिरफ्तार हरमिंदर सिंह, अजयपाल सिंह, बलजिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, स्वरीत सिंह, गुरलाल सिंह, गुरवीर सिंह ने अमृतसर (देहाती) पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। आरोपियों ने अमृतपाल सिंह की देश विरोधी गतिविधियों और कनाडा लिंक बाबत कई जानकारियां भी पुलिस को दी है।
विज्ञापन