फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   four, smuggler, dead, BSF, amritsar

बीएसएफ से मुठभेड़ में चार तस्कर ढेर

Sun, 07 Feb 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 07 Feb 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
four, smuggler, dead, BSF, amritsar
सरहद पर हेरोइन की डिलीवरी के दौरान रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बीएसएफ और तस्करों में मुठभेड़ हो इस कार्रवाई में चार तस्कर मारे गए। इनमें दो भारतीय और दो पाकिस्तानी शामिल हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान की तरफ से पांच तस्कर हेरोइन के पैकेट लेकर सरहद पर पहुंचे थे। फायरिंग में दो मारे गए और तीन भागने में कामयाब हो गए। घटनास्थल से बीएसएफ को पचास करोड़ रुपये की हेरोइन, तीन पिस्तौल (दो 09 एमएम और एक लोकल मेड), 54 कारतूस, एक पाकिस्तानी सिम, एक चाकू और 270 रुपये की पाक करेंसी बरामद हुई। घटना फिरोजपुर सेक्टर बीएसएफ की बीओपी मेहंदीपुर में घटी।
विज्ञापन


बीएसएफ पंजाब के आईजी अनिल पालीवाल ने बताया कि बीएसएफ को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से भारी मात्रा में हेरोइन की खेप आने वाली है। सरहद पर चौकसी बढ़ा दी गई थी। बीओपी मेहंदीपुर के पास बीएसएफ की बटालियन 191 के जवान गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की तरफ बीएसएफ अधिकारियों ने नाइट विजन के जरिए पांच तस्करों की गतिविधियां देखी। जैसे ही पाकिस्तानी और भारतीय तस्कर फेंसिंग के पास हेरोइन की डिलीवरी करने लगे तो बीएसएफ जवानों ने उन्हें चेतावनी दी।  इस पर तस्करों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

बीएसएफ जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। कुछ देर बाद दोनों तरफ से फायरिंग बंद होने के बाद सर्च अभियान चलाया गया तो पता चला कि दो पाकिस्तानी और दो भारतीय तस्करों की मौत हो चुकी थी।


मौके से दस पैकेट हेरोइन, तीन पिस्तौल और 54 कारतूस, एक पाकिस्तानी सिम, एक चाकू और 270 रुपये की पाक करेंसी बरामद हुई। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि दो भारतीय तस्करों के शव पुलिस के सुपुर्द कर दिए हैं। पुलिस उक्त तस्करों की पहचान करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed