फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Four people arrested with opium in Amritsar

अमृतसर में पुलिस को बड़ी सफलता: दो कारों से मिली 17 किलो अफीम, पिस्तौल और 1.10 लाख रुपये भी बरामद

Fri, 29 Oct 2021 07:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Oct 2021 07:03 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस को गुरुवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया और चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 17 किलो अफीम, पिस्तौल व एक लाख 10 हजार रुपये की नकदी दो कारों से बरामद की। 

विज्ञापन
Four people arrested with opium in Amritsar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) के अधिकारियों ने अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अंतरराज्जीय अफीम तस्कर गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सीआई के अधिकारियों ने इन्हें दो कारों समेत गिरफ्तार करने के बाद तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 17 किलो अफीम, एक पिस्तौल और 1.10 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। सीआई अधिकारियों ने इनके खिलाफ स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) के थाने में एफआईआर दर्ज करवाने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सीआई अधिकारियों को सूचना मिली थी कि आजकल सीमांत इलाका में बड़े स्तर पर अफीम तस्करी की जा रही है। सूचना थी कि यह तस्करी झारखंड से एक गिरोह पंजाब के गिरोह के साथ मिलकर कर रहा है। सूचना के बाद सीआई की टीम ने गुरुवार की रात को रामतीर्थ रोड पर नाकेबंदी की।
विज्ञापन


सीआई की टीम ने इस दौरान दो कारों को रोककर उसमें सवार चार युवकों की तलाशी ली। उनके कब्जे से 17 किलो अफीम, एक पिस्तौल और एक लाख 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की। इनकी पहचान अमृतसर जिले के खिलचियां थानाक्षेत्र के गांव वडाला के जोबनदीप सिंह, चैनपुर गांव के सुखजिंदर सिंह और देहात पुलिस जिला अमृतसर के गांव भिट्टेवड्ड के रंजीत सिंह और जसपाल सिंह के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआई की टीम ने इनके खिलाफ एसएसओसी के थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी। जांच में सामने आया कि जोबनजीत सिंह के खिलाफ पहले से ही 2021 में सात किलो अफीम तस्करी का मामला दर्ज है और ब्यास पुलिस को वह वांछित था। इस बीच यह भी पता चला कि आरोपी झारखंड के अफीम तस्कर के संपर्क में आए, जो कपूरथला जेल में बंद है। आरोपियों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि आजकल झारखंड की एक पार्टी पंजाब के अलग-अलग शहरों में अफीम की आपूर्ति कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सीआई अधिकारियों ने इन आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed