फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Five smugglers arrested with two kg heroin and four pistols weapons drugs imported from Dubai and Pakistan

Punjab: दो किलो हेरोइन और चार पिस्टल समेत पांच तस्कर गिरफ्तार, दुबई में तस्कर और पाकिस्तान से आए हथियार

Fri, 17 Oct 2025 07:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 17 Oct 2025 07:37 PM IST
सार

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर ने केंद्रीय एजेंसी के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Five smugglers arrested with two kg heroin and four pistols weapons drugs imported from Dubai and Pakistan
बरामद हथियार और ड्रग्स। - फोटो : संवाद

विस्तार

त्योहारी सीजन के दौरान पंजाब की अमन शांति को भंग करने की नापाक साजिशें रची जा रही हैं। हालांकि पंजाब पुलिस की तत्परता से आरोपियों के मंसूबे नाकाम किए जा रहे हैं। इसी बीच पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार व नशा तस्करी से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।  

विज्ञापन

 
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर ने केंद्रीय एजेंसी के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 9 एमएम कैलिबर की चार ग्लॉक पिस्टल, कारतूस और दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम अरोड़ा, गुरप्रीत सिंह, अनमोलदीप सिंह (तीनों अमृतसर निवासी), अभिषेक सिंह और कुलमीत सिंह (दोनों जिला तरनतारन निवासी) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दुबई में बैठे तस्कर के इशारे पर काम कर रहे थे जो पाकिस्तान में अपने सहयोगियों से जुड़े हुए हैं। इस मौके पर बरामद माल पाकिस्तान से भेजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई और जांच में इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। इस संबंध में थाना एसएसओसी अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में फिलहाल जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed