फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Firing in Jandiala Guru Man shot in leg incident follows an argument

जंडियाला गुरु में फायरिंग: चाय-पकौड़े की दुकान चलाने वाले युवक के पैर में लगी गोली, कहासुनी के बाद वारदात

Sat, 17 Oct 2026 09:43 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Sat, 17 Oct 2026 09:43 AM IST
सार

घायल युवक के पिता सरबजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा सड़क पार कर रहा था, तभी आरोपी तेज रफ्तार कार में वहां पहुंचा और कथित तौर पर गाली-गलौज करने के बाद गोली चला दी। विरोध करने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। कुछ समय बाद आरोपी स्कूटर पर वापस आया और लगातार चार गोलियां चलाईं।

विज्ञापन
Firing in Jandiala Guru Man shot in leg incident follows an argument
माैके पर माैजूद लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

जंडियाला गुरु थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते गहिरा मंडी इलाके में चाय-पकौड़े की दुकान चलाने वाले युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना में जोबनजीत सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी हरपाल सिंह के अनुसार, घायल युवक अपने पिता और चाचा के साथ गहिरा मंडी में चाय-पकौड़े की दुकान चलाता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद फायरिंग की गई। पुलिस ने इस मामले में नजदीकी गांव देवीदासपुरा के रहने वाले राहुल पर आरोप लगने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक, घायल के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन




पहले गाली-गलौज, फिर लौटकर की फायरिंग 
घायल युवक के पिता सरबजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा सड़क पार कर रहा था, तभी आरोपी तेज रफ्तार कार में वहां पहुंचा और कथित तौर पर गाली-गलौज करने के बाद गोली चला दी। विरोध करने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। सरबजीत सिंह के अनुसार, कुछ समय बाद आरोपी स्कूटर पर वापस आया और लगातार चार गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली उनके छोटे बेटे जोबनजीत सिंह के पैर में लगी। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल के पड़ोसी मुख्तियार सिंह ने घटना पर रोष जताते हुए कहा कि इलाके में आपराधिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं। फायरिंग जैसी घटनाओं से आम लोगों में डर का माहौल बन रहा है। पीड़ित परिवार और इलाके के लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed