फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   firing, batala firing, hawker death in shoot out, loot in batala, batala, amritsar

बटाला में लूट के इरादे से रेहड़ी चालक पर फायरिंग, मौत

Tue, 13 Dec 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Tue, 13 Dec 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
firing, batala firing, hawker death in shoot out, loot in batala, batala, amritsar
अपराध - फोटो : dummy picture
एक बाइक सवार ने पैसे लूटने के इरादे से रेहड़ी लगाने वाले एक युवक को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सोमवार देर रात बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से नाराज लोगों ने मंगलवार को गांधी चौक में नारेबाजी की। 
विज्ञापन


अशोक कुमार (40) हाल वासी शास्त्री नगर बटाला मूल वासी बिहार 25 साल से रेहड़ी लगाता था। सोमवार देर रात अंधेरे में एक बाइक सवार आया और आते ही उसने रेहड़ी वाले के गल्ले में हाथ डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहड़ी वाले ने बाइक सवार का विरोध किया। जब लुटेरे की रेहड़ी चालक के आगे न चली तो उसने उसके पेट में गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल अशोक कुमार को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया लेकिन मंगलवार को घायल अशोक कुमार की मौत हो गई। 


पुलिस चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक अशोक कुमार की पत्नी देवीअंती के बयान पर अज्ञात के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed