फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   firing, batala firing, firing in normal dispute, case on shooters, batala, amritsar

बटाला में मामूली तकरार के बाद फायरिंग, केस दर्ज

Mon, 06 Jun 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 06 Jun 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
firing, batala firing, firing in normal dispute, case on shooters, batala, amritsar
हमला - फोटो : dummy picture
मामूली तकरार के बाद रविवार की रात एक युवक पर फायरिंग कर दी गई। फायरिंग ने बचे युवक की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता सरवन सिंह वासी पुराना पिंड ने बताया कि उसने कुछ महीने पहले एक मकान खरीदा था। उसने आगे उसी मकान को प्रेम सिंह वासी बालेवाल को बेच दिया था।
विज्ञापन


इस पर उसने केवल 1 लाख 25 हजार रुपये लिए और बाकी के देने की जिम्मेदारी गुरभेज सिंह और केवल सिंह वासी दीवानीवाल ने ले ली। उक्त दोनों युवकों ने यह करार किया कि अगर खरीददार पैसे नहीं देगा तो वह पैसे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रविवार की रात प्रेम सिंह  सामान लोड कर रहा था। इसी दौरान सरवन की केवल सिंह, गुरभेज सिंह और प्रेम सिंह से किसी बात पर तकरार हो गई। इस पर आरोपी गुरभेज सिंह ने अपनी लाइसेंसी हथियार से सरवन पर फायर कर दिया।


पहला फायर तो मारुति कार की टायर में लगा और दूसरा फायर उसके सिर के ऊपर से निकल गया। इसके बाद आरोपी अ वहां से भाग निकले। एसएसआई ने बताया कि आरोपी केवल सिंह, गुरभेज सिंह और प्रेम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्हें पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed