फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Firing at shop in Jandiala Guru owner seriously injured

Amritsar: अब जंडियाला गुरु में ब्यूटी पार्लर पर फायरिंग, संचालिका गंभीर घायल; आ रही थी रंगदारी की कॉल

Sat, 10 Jan 2026 10:45 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Jan 2026 10:45 AM IST
सार

घायल महिला के पति कुलदीप ने बताया कि वह और उनकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से लगातार धमकी भरी कॉल्स से परेशान थे। कॉल करने वाले खुद को अपराधी बताते हुए पैसों की मांग कर रहे थे और अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे।

विज्ञापन
Firing at shop in Jandiala Guru owner seriously injured
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु क्षेत्र में रंगदारी की मांग के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। गोशाला रोड पर स्थित कशिश लेडीज सैलून को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में पार्लर संचालिका कशिश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन



घायल महिला के पति कुलदीप ने बताया कि वह और उनकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से लगातार धमकी भरी कॉल्स से परेशान थे। कॉल करने वाले खुद को अपराधी बताते हुए पैसों की मांग कर रहे थे और अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। कुलदीप के मुताबिक, शुक्रवार देर रात दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और पार्लर के शटर की ओर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली उनकी पत्नी कशिश के पैर में जा लगी।
विज्ञापन



अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए। घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने कुलदीप के बयान के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला रंगदारी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed