फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Famous Punjabi Singer Diljaan Died in Accident At Amritsar of Punjab

दुखद खबर : पंजाबी गायक दिलजान की सड़क हादसे में मौत, दो अप्रैल को रिलीज होने वाला था नया गीत

Tue, 30 Mar 2021 11:17 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Mar 2021 11:17 AM IST
सार

  • पंजाब के प्रसिद्ध गायक दिलजान की सड़क हादसे में मौत
  • अमृतसर में जंडियाला गुरु के पास सुबह दो बजे हादसा
  • तेज रफ्तार के कारण बिगड़ा संतुलन, मौके पर गई दिलजान की जान

विज्ञापन
Famous Punjabi Singer Diljaan Died in Accident At Amritsar of Punjab
गायक दिलजान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के मशहूर गायक दिलजान की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा सोमवार-मंगलवार रात करीब 2 बजे अमृतसर में जंडियाला गुरु के पास हुआ। जानकारी के अनुसार दिलजान की कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण उनकी कार बेकाबू हो गई और जंडियाला गुरु के पास बने रोड डिवाइडर से टकरा गई।

विज्ञापन


कार डिवाइडर को तोड़ते हुई कर कई पलटियां खाते हुए लगभग एक किलोमीटर दूर जाकर रुकी। दिलजान की मौके पर ही मौत हो गई। थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने सूचना मिलते ही कार से दिलजान को निकाल कर एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पुलिस टीम को बताया कि दिलजान की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन


दिलजान की पत्नी व बेटी विदेश में हैं। उन्हें जानकरी दे दी गई है। वे पांच अप्रैल को अमृतसर पहुंचेंगे। पुलिस ने दिलजान के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उनका पोस्टमार्टम उनकी पत्नी के आने के बाद ही किया जाएगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन




 
पुलिस थाना जंडियाला गुरु के अनुसार, दिलजान अपनी महिंद्रा केयूवी 100 गाड़ी (पीबी 08 डीएच 3665) में अमृतसर से करतारपुर जा रहे थे। जंडियाला गुरु थाना के एएसआई दुर्लभ दर्शन सिंह ने बताया कि दिलजान गाड़ी में अकेले थे। दिलजान की मौत का समाचार मिलते ही घटनास्थल पर कई कलाकार मौके पर पहुंच गए थे।

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिलजान की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। कैप्टन ने कहा कि वे उभरते गायक दिलजान की हादसे में मौत की खबर से स्तब्ध हैं। शोक स्तंप्त परिवार के साथ मेरी संवेदना है। 
 

दिलजान के निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। पंजाबी गायक सुखशिंदर शिंदा ने दिलजान की मौत पर दुख प्रकट किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने दिलजान की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये दुर्भाग्यपूर्ण समाचार सुबह-सुबह मिला। संगीत की दुनिया को नुकसान हुआ है।  पंजाबी गायिका कौर बी ने भी दिलजान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा। 
 

दो अप्रैल को नया गीत होना था रिलीज

दिलजान का जन्म करतारपुर (नजदीक जालंधर) में एक मध्य वर्गीय परिवार में हुआ था। मास्टर सलीम के पिता उस्ताद पूर्ण शाहकोटी ने दिलजान को संगीत सिखाया। दिलजान रियलिटी शो 'आवाज पंजाब दी' में भी भाग ले चुके थे। पटियाला घराने से जुड़े दिलजान पाकिस्तानी रियल्टी शो 'सुर क्षेत्र' में भी प्रतिभागी रहे चुके हैं। वह इस प्रतियोगिता के ओवरऑल रनरअप थे। दिलजान का नया गीत 2 अप्रैल को रिलीज होने वाला था। इसी के चलते वह अमृतसर गए थे। पंजाबी गीतकार सचिन आहूजा ने दिलजान की मौत पर शोक जताया है। 

दिलजान की मौत पर पर्यटन मंत्री ने जताया शोक 
गायक दिलजान के निधन पर राज्य के पर्यटन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दिलजान के परिजनों ने बताया कि दो अप्रैल को उसका नया गाना रिलीज होना था। इसी सिलसिले में एक बैठक में शामिल होने वह सोमवार को अपनी गाड़ी में अमृतसर गए थे। देर रात लौटते समय यह हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। 

पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने नौजवान पंजाबी गायक दिलजान के निधन पर दु:ख प्रगट किया है। शोक संदेश में चन्नी ने कहा कि इस सुरीले और मदुभाषी कलाकार के निधन से संगीत प्रेमियों और समूचे पंजाबी जगत को काफी ठेस पहुंची है। दिलजान बहुत सुरीला गायक था जिसने श्री चमकौर साहिब में बन रहे थीम पार्क के लिए भी दो गीतों में अपनी आवाज दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed