फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   extortion of one crore rupees sought from a doctor in Amritsar

अमृतसर: गैंगस्टर जग्गू का करीबी बता डॉक्टर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, पुलिस को बताने पर नतीजे भुगतने की धमकी

Fri, 22 Oct 2021 08:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर(पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर(पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Oct 2021 08:54 PM IST
सार

रंगदारी के लिए काल आने के बाद डॉक्टर का पूरा परिवार दहशत में है। डॉक्टर को रंगदारी न देने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी मिली है।
 

विज्ञापन
extortion of one crore rupees sought from a doctor in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के नाम पर अमृतसर के सिविल लाइंस इलाके के डॉक्टर से किसी ने फोन पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद डॉक्टर और उसके परिवार के सभी सदस्यों ने खुद को अपने घर में बंद कर लिया। रिश्तेदारों द्वारा हौसला देने के बाद इस डॉक्टर ने शुक्रवार को सिविल लाइंस थाने में इसकी शिकायत दे दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस थाना इलाका के एक डॉक्टर को पिछले कई दिनों से इसके लिए फोन आ रहे थे। इस तरह की लगातार चार फोन कॉल आने के बाद डॉक्टर और उसका पूरा परिवार दहशत में आ गया। परिवार के सभी सदस्यों ने खुद को घर में बंद कर लिया। फोन करने वाले ने जान से मारने की धमकियां देते हुए कहा कि उसका कहना नहीं मानने पर वह उसके परिवार को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन


डॉक्टर ने शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें एक फोन कॉल आई और दूसरी ओर से बोलने वाले ने कहा कि वह जग्गू भगवानपुरिया का बहुत करीबी बोल रहा है। फोन करने वाले ने उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और इसकी पुलिस को जानकारी देने पर नतीजे भुगतने की धमकियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने शुक्रवार को पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वे इसमें किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं चाहते, लेकिन यह शिकायत पुलिस के सूचनाहित है। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और डॉक्टर के मोबाइल फोन पर कॉल करने वाले नंबरों को खंगाल रही है, ताकि इसके पीछे लोगों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें : पंजाब में डेंगू का कहर: मरीजों की संख्या 10 हजार के पार, 22 जिलों से लिए गए 28 हजार नमूनों में हुआ खुलासा


‘पुलिस कर रही जांच’
सिविल लाइंस के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवदर्शन सिंह तो इसके बारे कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं, एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि यह साजिश किसी बुकी (जुआरी) की भी हो सकती है। दिवाली के दिनों में लोग जुआ खेलने लगते हैं, तो हो सकता है कि किसी बुकी ने यह हरकत की हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है।

कई बार प्रैंक कॉल्स भी आती हैं। शिकायतकर्ता को धमकी वाली कॉल्स प्रैंक भी हो सकती हैं। इस तरह की शिकायत मिलने के बाद वेरिफाई किया जा रहा है। शिकायतकर्ता की ओर से बताए गए मोबाइल नंबरों को खंगाला जा रहा है। 

- डा. सुखचैन सिंह, पुलिस कमिश्नर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed