{"_id":"676cdbb73434e58448050540","slug":"encounter-between-police-and-drug-smuggler-in-khadoor-sahib-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: खडूर साहिब में तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से तस्कर घायल, कार-पिस्ताैल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: खडूर साहिब में तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से तस्कर घायल, कार-पिस्ताैल बरामद
Thu, 26 Dec 2024 10:01 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:01 AM IST
सार
थाना सिटी की पुलिस को सूचना मिली कि नशा तस्कर लवदीप सिंह उर्फ लव इलाके में घूम रहा है। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चलाई। एएसआई गुरदीप सिंह की पगड़ी को छूकर एक गोली निकल गई। जवाबी कार्रवाई में नशा तस्कर की टांग पर एक गोली लगी।
विज्ञापन
एनकाउंटर में घायल तस्कर। एएसआई की पगड़ी पर लगी गोली
- फोटो : संवाद
विस्तार
खडूर साहिब के मूहला सचखंड रोड पर नशा तस्कर लवदीप सिंह उर्फ लव को पकड़ने निकली पुलिस पार्टी पर आरोपी ने गोलियां चला दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया।
एसपी अजयराज सिंह ने बताया कि थाना सिटी की पुलिस को सूचना मिली कि नशा तस्कर लवदीप सिंह उर्फ लव इलाके में घूम रहा है। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चलाई। एएसआई गुरदीप सिंह की पगड़ी को छूकर एक गोली निकल गई। जवाबी कार्रवाई में नशा तस्कर की टांग पर एक गोली लगी। सूचना के बाद माैके पर पहुंचे एसएसपी अभिमन्यु राणा ने घटना स्थल का जायजा लिया। बाद में आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन में दाखिल करवा दिया गया है। आरोपी के कब्जे से एक आई 20 कार, एक पिस्टल और चार कारतूस मिले हैं। एसपी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ छह केस दर्ज हैं।