फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   eight injured, tarn taran firing, firing in two groups, police station firing, tarn taran, amritsar

तरनतारन में थाने के पास दो गुटों में फायरिंग, आठ घायल

Wed, 08 Jun 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Wed, 08 Jun 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
eight injured, tarn taran firing, firing in two groups, police station  firing, tarn taran, amritsar
फायरिंग - फोटो : dummy picture
थाना सराय अमानत खां के पास दुकानों के निर्माण को लेकर हुए विवाद में दो गुट मंगलवार की शाम आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच पथराव और जवाबी फायरिंग दो राहगीरों सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ड्रेन विभाग की जगह पर कुछ व्यक्तियों की ओर से दुकानों का निर्माण करवाया जा रहा था। विभाग ने निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। मंगलवार को एक गुट ने दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसी बात पर दो गुट आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनो पक्षों में पत्थर चले। इस पर दोनो पक्षों ने बारह बोर की राइफल से गोलियां चलानी शुरू कर दी गई। गोली लगने से मेंबर पंचायत गुरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, लक्खा सिंह व दो राहगीर बलविंदर सिंह और गोरा सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दूसरे गुट के महिंदर सिंह, संदीप सिंह व मोहन सिंह को भी छरे व तेजधार हथियारों के घाव लगे। सूचना मिलने पर थाना सराय अमानत खां के प्रभारी सरबजीत सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों गुटों के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।


थाना प्रभारी ने बताया कि मुल्तान सिंह की शिकायत के आधार पर दुकानों का निर्माण कार्य बंद करवाया था। मलकीत सिंह के गुट के दिखाए गए कागजातों के आधार पर निशानदेही उनके पक्ष में जाती थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed