फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Doctor injured in firing at Civil hospital of Amritsar

अमृतसर में भिड़े दो गुट : सिविल अस्पताल के डॉक्टर को लगी गोली, नाराज चिकित्सक आज करेंगे हड़ताल

Mon, 15 Mar 2021 12:56 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Doctor injured in firing at Civil hospital of Amritsar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

अमृतसर के सिविल अस्पताल में रविवार सुबह चार बजे मेडिकल लीगल रिपोर्ट बनवाने पहुंचे दो गुट आपस में भिड़ गए। इस पर एक गुट ने दूसरे पर गोली दाग दी। गोली इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. भवनीत सिंह के बायीं टांग में लगी। डॉ. भवनीत सिंह को तत्काल एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह के अनुसार गोली चलाने वाले व उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने काम बंद कर सोमवार को सिविल अस्पताल में हड़ताल की घोषणा की है। डॉक्टरों ने मेडिकल लीगल रिपोर्ट तैयार करने से भी इंकार कर दिया है। सोमवार से ओपीडी बंद रहेगी। केवल इमरजेंसी मरीजों का ही इलाज होगा। 
विज्ञापन


जीएनडीएच के डॉक्टरों ने भी घटना की निंदा की। उन्होंने सोमवार को सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का समर्थन करने का फैसला किया है। सिविल अस्पताल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह चार बजे दो गुट यहां पहुंचे। एक गुट की राजू व दूसरी की अगुवाई राहुल कर रहा था। दोनों गुट थाना इस्लामाबाद इलाके में लड़ाई-झगड़ा कर मेडिकल लीगल रिपोर्ट बनवाने सिविल अस्पताल पहुंचे थे। उस समय डॉक्टर भवनीत ड्यूटी पर थे। वह दोनों गुटों के घायल लोगों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों गुट अस्पताल के प्रांगण में फिर झगड़ने लगे। राजू गुट ने दूसरे गुट को डरने के लिए पहले दो फायर अस्पताल के बाहर किए। तीसरा फायर अस्पताल में किया। गोली डॉक्टर भवनीत को लगी। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शर्मा के मुताबिक शहर के बड़े-बड़े नेता अपने समर्थकों की गलत रिपोर्ट लिखवाने का दबाव बनाते हैं। 


पांच दिन पहले डीसीपी भंडाल यहां आए थे। उन्हें बताया गया था कि अस्पताल की सुरक्षा के लिए एक गारद तैनात है लेकिन वहां एक ही कर्मचारी ड्यूटी पर होता है। उसके पास भी कोई हथियार नहीं होता। डीसीपी के आश्वासन के बावजूद भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई। उन्होंने मांग की है कि पुलिस को सिविल अस्पताल में एक पक्की चौकी स्थापित करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed