{"_id":"586908874f1c1b445ceedba5","slug":"death-newely-married-girl-died-suspicious-condition-police-case-gurdaspur-amritsar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
Updated Sun, 01 Jan 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना दीनानगर के अधीन पड़ते गांव चौंता में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। उसकी पहचान रेखा निवासी चौंता के तौर पर हुई है। मृतका के भाई बबलू ने बताया कि उसकी बहन की शादी आठ महीने पहले राहुल शर्मा के साथ हुई थी।
उसकी बहन को उसके ससुराली शादी के बाद से ही तंग करने लगे थे और उसकी बहन के साथ कई बार मारपीट भी की जाती थी। इसके बाद उसकी बहन दीनानगर उनके घर पर आकर रहती थी। उसने बताया कि 15 दिन पहले ही उसकी बहन की सास माया देवी कुछ लोगों को साथ लेकर उसकी बहन को तंग न करने का वादा कर ससुराल ले गई थी।
वहीं रविवार दोपहर उनको फोन आया कि उनकी बहन ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बबलू के अनुसार वह जब मौके पर पहुंचे तो हालात देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि उसकी बहन ने आत्महत्या की होगी। उसकी बहन ने उसे कुछ दिन पहले ही कहा था कि उसके पति के इरादे ठीक नहीं लगते।
विज्ञापन
बबलू ने संदेह जाहिर किया है कि उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटकाया गया है। थाना दीनानगर के एसएचओ सुखविंदर सिंह नेकहा कि मृतका के भाई के बयान पर राहुल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाएगी।