फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   death, kapurthala death, death in firing, death in dispute, shootout to use dipper, amritsar

डिप्पर मारने पर चलाई गोली, एक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 05 Apr 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Tue, 05 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
death, kapurthala death, death in firing, death in dispute, shootout to use dipper, amritsar
गोली मारी - फोटो : dummy picture
रात को एक ही रोड से आमने-सामने कार ले जाते समय डिप्पर मारने को लेकर दो कार सवारों में विवाद हो गया। गांव बुद्धोपुंदर के पास दोनों पक्षों में दस मिनट तक खूब बहस हुई। एक पक्ष के कार सवार पांच-छह लोगों ने दूसरे पक्ष के कार सवारों पर गोली चला दी।
विज्ञापन


इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी कार भी साथ ले गए। थाना सदर की पुलिस ने मामला दर्ज करके मंगलवार की सुबह सैदोवाल रोड से कार बरामद कर ली है।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब दस बजे परमजीत सिंह उर्फ बिट्टू निवासी गांव चिट्टी जालंधर अपने दोस्त गोविंदा के साथ इंडिगो कार में सवार होकर जालंधर रोड पर आधी खुई से गांव की तरफ मुड़ा थे। इसी रोड पर गांव चिट्टी की तरफ से भी एक कार आ रही थी जिसमें पांच-छह लोग सवार थे। दोनों कार चालक साइड देने के लिए वह एक-दूसरे को डिप्पर मारने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर गांव चिट्टी की तरफ से आ रहे लोगों ने गांव बुद्दोपुंदर के पास कार बीच सड़क रोक ली और दूसरे कार सवारों से उलझने लगे। करीब दस मिनट तक दोनों पक्षों में खूब बहस हुई। इसी बीच एक पक्ष के युवकों ने परमजीत सिंह उर्फ बिट्टू पर गोली चला दी जिससे उनकी मौत हो गई। उनका दोस्त गोबिंदा घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी परमजीत सिंह की इंडिगो कार भी साथ ले गए। 


थाना सदर के एसएचओ सरवन सिंह बल ने बताया कि सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परमजीत सिंह के सिर पर लगी गोली तो निकाल दी गई है। पीठ पर गोली न निकलने की वजह से शव को मेडिकल कालेज अमृतसर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed