{"_id":"68305e035da88310910146b0","slug":"criminal-injured-in-police-encounter-three-accused-arrested-in-amritsar-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में पुलिस एनकाउंटर: तड़ातड़ गोलियों से सहमे लोग, पुलिस फायरिंग में बदमाश घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में पुलिस एनकाउंटर: तड़ातड़ गोलियों से सहमे लोग, पुलिस फायरिंग में बदमाश घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 23 May 2025 05:08 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 23 May 2025 05:08 PM IST
सार
अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पुलि की गोली लगने से एक आरोपी घायल हुआ है। तीनों आरोपी लूटेरा गिरोह के बदमाश हैं।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में पुलिस और लुटेरा गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। लूटेरा गिरोह के शातिरों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई। पुलिस की फायरिंग में एक आरोपी को गोली लग गई और वह जख्मी हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जख्मी आरोपी सहित उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान कंवलप्रीत सिंह, वासन सिंह और गुरभेज सिंह भेज के तौर पर हुई है। आरोपी कंवलप्रीत पुलिस की गोली से घायल हुआ है। आरोपियों से पुलिस ने एक पिस्तौल और एक कार बरामद की है। यह कार इन बदमाशों ने 7 मई को रंजीत एवेन्यू इलाके से एक राहगीर से पिस्तौल के बल पर लूटी थी।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 7 मई की रात को रंजीत एवेन्यू निवासी आदेश कपूर अपने काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और गोली मारने की धमकी देकर कार लूट ले गए। वारदात के तुरंत बाद आदेश कपूर ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू की थी। शुक्रवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि रंजीत एवेन्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की तरफ से एक किया कार बिना नंबर के घूम रही है। इस तहत पुलिस टीम की ओर से तुरंत ट्रैप लगाकर नाकाबंदी की गई। तीनों आरोपी कार में सवार होकर आ रहे थे। पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी वहां से भागने लगे। पुलिस टीम ने इनका पीछा किया तो आरोपी कंवलप्रीत सिंह पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी और घेरा डालकर गिरफ्तार इन्हें कर लिया। गोली लगने से घायल हुए आरोपी को हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। वहीं अन्य दो बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन