{"_id":"570933bd4f1c1b6126c810ce","slug":"case-case-in-tarantarun-case-on-accude-daughter-complain-tarantarun-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की बेटी की शिकायत पर पीड़िता के भाई पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी की बेटी की शिकायत पर पीड़िता के भाई पर केस
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sat, 09 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
दुराचार
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खडूर साहिब के गांव तुड़ में पूर्व शिअद सरपंच और उसके परिजनों द्वारा नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर नग्न करके पिटाई करने और वीडियो बनाने के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। आरोपी सरपंच की बेटी ने थाना गोइंदवाल साहिब में शिकायत देकर पीड़िता के भाई पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।
एसएसपी तरनतारन मनमोहन कुमार शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह एफआईआर खडूर साहिब के सरकारी अस्पताल की मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया है।
पूर्व सरपंच, उसके दो बेटों भूपिंदर सिंह भिंदा, बब्बो, बेटियों ज्योति, संदीप कौर और पत्नी नरिंदर कौर के खिलाफ थाना श्री गोइंदवाल साहिब में 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण करके बंधक बना पिटाई करने, वीडियो बनाने और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा तरनतारन के एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा को पंद्रह अप्रैल को दिल्ली तलब कर दर्ज एफआईआर में एससी-एसटी एक्ट लगाने, वीडियो बरामद करने और सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ पीड़िता का मेडिकल करवाने के आदेश दिए थे।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व सरपंच के बेटे भिंदा को अदालत में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। इसी थाने में आरोपी पूर्व सरपंच जोगिंदर सिंह की बेटी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एफआइआर दर्ज की गई। इसमें पीड़िता के भाई को नामजद किया गया है।