फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF recovered heroin pistol and cartridges in Amritsar

Amritsar News: बीएसएफ ने खेत से बरामद की हेरोइन, पिस्तौल और कारतूस भी मिले

Sat, 25 Jun 2022 12:00 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 25 Jun 2022 12:00 AM IST
सार

बीएसएफ जवानों को हेरोइन के तीन पैकेट, 30 बोर की एक पिस्तौल, एक मैग्जीन और पांच कारतूस मिले हैं। अधिकारियों ने उक्त सामान को कब्जे में लेकर पूरे इलाके में सर्च अभियान भी चलाया। 

विज्ञापन
BSF recovered heroin pistol and cartridges in Amritsar
बरामद हेरोइन, पिस्तौल और कारतूस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अमृतसर सेक्टर में शुक्रवार शाम सीमांत गांव भरोपाल के पास फेंसिंग के पार एक खेत से हेरोइन, 30 बोर की पिस्तौल, एक मैग्जीन और पांच कारतूस बरामद किए हैं। फेंसिंग के पार निगरानी कर रहे बीएसएफ जवानों ने यह बरामदगी तब की जब किसान अपने खेत को ट्रैक्टर से जोत रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रूटीन की तरह शुक्रवार को सीमांत गांव भरोपाल के पास फेंसिंग के पार किसान खेती कर रहे थे। इस दौरान बीएसएफ की अलग-अलग पार्टियां इलाके की निगरानी कर रही थी। इस दौरान बीएसएफ ने देखा कि एक खेत में किसान ट्रैक्टर से खेत को जोत रहा था।
विज्ञापन


तभी वहां इलाके की निगरानी कर रही बीएसएफ की टुकड़ी ने पीले रंग के प्लास्टिक के पेपर में कुछ सामान देखा। बीएसएफ ने कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान उसके अंदर से हेरोइन के तीन पैकेट, 30 बोर की एक पिस्तौल, एक मैग्जीन और पांच कारतूस बरामद हुए। अधिकारियों ने उक्त सामान को कब्जे में लेकर पूरे इलाके में सर्च अभियान भी चलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed