{"_id":"3350ef3dd260b0757cbe9fa1d8be592d","slug":"bathinda-rampura-phool-powecom-office-steal-wire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरकाम कार्यालय से आठ क्विंटल तार चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पावरकाम कार्यालय से आठ क्विंटल तार चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sun, 09 Aug 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावरकाम कार्यालय से शुक्रवार को चोरों ने हजारोें के सामान हाथ साफ कर दिया है। बार-बार हो रही चोरियों से परेशान होकर पावरकाम अधिकारियों ने पुलिस अफसरों को पत्र लिख कर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं कर्मचारियों संगठनों ने भी बैठक कर इस मुद्दे पर संघर्ष की चेतावनी दी है।
पावरकाम ग्रामीण सब डिवजीन के एसडीओ संदीप गर्ग ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 66 केवी पावर ग्रिड स्थित कर्मचारियों की रिहायशी कालोनी के कुछ घरों को पावरकाम कार्यालय के रुप में इस्तेमाल कर रही है।
बीती 7 अगस्त को जब सुखविंदर सिंह एजेई अपने कार्यालय पहुंचे तो वहां रखा 20 एमएम का आठ क्विंटल नया एसीएसआर तार चोरी हो चुका था। पहले भी 24 मार्च, 24 अप्रैल और 8 जुलाई चोरी हुई थी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने किसी घटना में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
वहीं पावरकाम कर्मचारियों की संयुक्त तालमेल कमेटी ने इस मुद्दे पर एक बैठक की। कर्मचारी नेता जगदीश राय, जसविन्द्र सिंह ने कहा कि यदि जल्दी कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे।
रामपुरा फूल थाना प्रभारी हरपाल सिंह का कहना है कि गत दिवस हुई चोरी की जांच जारी है। एफआईआर भी होगी। पहले वाले मामलों का मुझे कुछ नहीं पता है। मैंने कुछ समय पहले ही चार्ज लिया है ।
डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा का कहना है कि चोरी की शिकायत मिलते ही रिपोर्ट दर्ज करनी चाहिए थी। अभी तक रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज की गई, इस की जांच की जाएगी।