{"_id":"8ab60fb63a08a681a07ce6d9f668b059","slug":"attempt-murder-married-dowry-burn-amritsar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मणसर की रहने वाली एक विवाहिता को दहेज की खातिर उसके सुसरालियों ने जलाकर मारने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर थाना सी डिवीजन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता रश्मि अग्रवाल के बयान पर उसके पति, सास, सुसर के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िका को उसके मायके वालों ने गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती कराया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले शाम सुंदर से हुई थी। परिजनों ने शादी में काफी दहेज दिया था। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसके सुसराल परिवार की ओर से दहेज के लिए मारपीट की जाती थी।
सोमवार रात को उसके पति शाम सुंदर, सास सुषमा, ससुर बाल किशन ने उसपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए, जिन्होंने पानी डालकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
घटनास्थल से उसके सुसराल वाले फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस व उसके मायका परिवार घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक महिला के लिए चौबीस घंटे खतरे के हैं।