फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Attacks on Punjab police team in Tarn Taran of Punjab

पंजाब में बड़ी वारदात : निहंगों के वेश में बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में दो ढेर

Sun, 21 Mar 2021 06:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Mar 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Attacks on Punjab police team in Tarn Taran of Punjab
Punjab - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के तरनतारन में हत्या के दो आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने तलवारों से हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग कर दोनों हमलावरों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारे गए दोनों आरोपियों की पहचान महताब सिंह और गुरदेव सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


एसएसपी ध्रुमन एच. निंबले ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब में 11 मार्च को निहंग महताब सिंह और गुरदेव सिंह ने बाबा संतोख सिंह की हत्या कर दी थी। इसके बाद से ये दोनों फरार थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस को इन दोनों की लोकेशन तरनतारन जिले में सिंहपुरा के पास मिली। इसके बाद वहां की पुलिस ने तरनतारन पुलिस से संपर्क किया। रविवार को थाना भिखीविंड के हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह की गांव छिछरेवाल में भोग रस्म चल रही थी। उनकी 10 दिन पहले मौत हो गई थी। यहीं पर इन बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। 


थाना वल्टोहा के प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह और खेमकरण के प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह गांव सिंहपुरा पहुंचे तो दोनों आरोपियों ने उन पर तलवारों से हमला कर दिया। हमले में बलविंदर सिंह की हाथ की उंगलियों और नरिंदर सिंह की कलाई पर गहरे घाव हुए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने उनका डेढ़ किलोमीटर तक पीछा किया।

आरोपियों ने पुलिस पर फिर से हमला करने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने गोलियां मारकर दोनों को ढेर कर दिया। वहीं, लहूलुहान दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed