{"_id":"57ebec314f1c1ba774573cd5","slug":"attack-tarntaran-attack-attack-to-beg-money-back-attack-to-sharp-weapon-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार के पैसे वापस मांगे तो तेजधार हथियारों से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार के पैसे वापस मांगे तो तेजधार हथियारों से हमला
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Wed, 28 Sep 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
हमला
- फोटो : dummy picture
थाना सराएं अमानत खां की पुलिस ने उधार दिए गए रुपये मांगने पर एक व्यक्ति को तेजधार हथियारों से जख्मी करने के आरोप में 4 लोगों पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत मोहनजीत सिंह निवासी घरिंडा ने बताया कि वह खेती के साथ-साथ ईंट भट्ठे पर भी काम करता है। उसे प्रितपाल सिंह से 25 हजार रुपये लेने थे। उसने कई बार उससे पैसे मांगे लेकिन वह कोई जवाब नहीं देता।
आरोप है कि प्रितपाल सिंह ने अपने साथी हरजिंदर सिंह, सरबजोत सिंह, गुरवेल सिंह सभी निवासी लद्देवाल के साथ मिल कर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। एएसआई भुपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।