{"_id":"65c22602b105e96e38c82039f7b9c06d","slug":"amritsar-wife-beat-husband-murder-violence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर करता था अत्याचार, एक दिन आखिर मार ही डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी पर करता था अत्याचार, एक दिन आखिर मार ही डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Wed, 25 Nov 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
शादी के 12 साल बाद पति ने अपनी पत्नी को पीट पीटकर उसे बेरहमी से मार डाला। मृतका की पहचान सुमन निवासी गुरबख्श नगर, निवासी झब्बाल रोड के तौर पर हुई है।
मृतका अपने पीछे एक 11 साल की बेटी कोमल को छोड़ गई है। मृतका के पिता अश्वनी कुमार के बयान पर फरार पति जगीर सिंह जैनी के खिलाफ हत्या करने का मामला थाना छेहरटा पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी शुरू कर दी है। जांच अधिकारी छेहरटा थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि सुमन की शादी 12 वर्ष पूर्व झब्बाल रोड के रहने वाले जगीर सिंह से हुई थी।
शुरू से ही जैनी अपनी पत्नी सुमन के साथ मारपीट करता था। मंगलवार को जगीर सिंह ने अपनी पत्नी सुमन के साथ झगड़ा किया।
इसके बाद उसने अपनी पत्नी को पीट पीटकर बेरहमी से मार डाला व वारदात स्थल से फरार हो गया। थाना छेहरटा ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।