{"_id":"d88bbb2fe3344f113fbe572c6d52a17c","slug":"amritsar-weapon-fraud-anticorruption-board-head-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा लाइसेंस बनाने के नाम पर ठगी करने पर एंटी करप्शन बोर्ड की राज्य चेयरपर्सन काबू,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहा लाइसेंस बनाने के नाम पर ठगी करने पर एंटी करप्शन बोर्ड की राज्य चेयरपर्सन काबू,
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 21 Nov 2015 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया एंटी करप्शन बोर्ड की राज्य चेयरपर्सन प्रभजोत कौर ज्योति को स्थानीय पुलिस ने 15 हजार की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। कोर्ट ने ज्योति को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
थाना वल्टोहा के गांव अलगोंकोठी निवासी तरसेम सिंह ने 21 अगस्त को एसएसपी तरनतारन मनमोहन कुमार शर्मा से की गई शिकायत में आरोप लगाया था कि प्रभजोत कौर उर्फ ज्योति ने उसका असलहा लाइसेंस बनाने लिए 25 हजार रुपये की मांग की थी।
ज्योति ने कहा था कि 15 हजार रुपये सरकारी फीस होती है और एसएसपी से मेरी पूरी बात है। उसने 15 हजार रुपये अपने चचेरे भाई हरदीप सिंह की मौजूदगी में दे दिए।
विज्ञापन
मगर एसएसपी ऑफिस ने असलहा लाइसेंस की फाइल पर एतराज लगा दिया। शिकायत की जांच एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने डीएसपी सब डिवीजन सुखविंदर सिंह को सौंपी।
जांच के बाद थाना सिटी में प्रभजोत कौर ज्योति के खिलाफ थाना सिटी में धोखाधड़ी तहत मामला दर्ज करके उसको गिरप्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि प्रभजोत कौर ज्योति को अदालत ने एक दिन के रिमांड पर दिया है। दूसरी ओर ज्योति ने कहा कि स्थानीय पुलिस ने साजिश तहत केस दर्ज किया है।
उन्होंने दावा किया कि पुलिस प्रशासन की धक्केशाही खिलाफ वह आवाज उठाती हैं। पुलिस ने इसी रंजिश के तहत उन्हें झूठे केस में नामजद किया है।