{"_id":"581bbb462f4c18874446538b90679ac7","slug":"amritsar-son-akali-shoot-truck-union-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली सरपंच के बेटे ने ट्रक यूनियन प्रधान को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकाली सरपंच के बेटे ने ट्रक यूनियन प्रधान को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 04 Jul 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव जज्जल की महिला सरपंच के बेटे जगदेव सिंह ने रामा मंडी ट्रक यूनियन के अध्यक्ष को घेरकर जान से मारने की कोशिश की। उसने चार गोलियां दागीं, जिनमेें से तीन गोलियां ट्रक यूनियन के अध्यक्ष गुुरलाभ सिंह को लगीं जब कि एक गोली गाडी के शीशे पर लगी ।
गुरुलाभ को लोगों ने गंभीर हालत में बठिंडा के एक प्राईवेट अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर है । घटना को अंजाम देने के बाद जगदेव सिंह अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गया ।
थाना रामां पुलिस प्रभारी हरबंस सिंह सरां ने बताया कि गांव जज्जल का रहने वाला गुरलाभ सिंह रामां मंडी में ट्रक यूनियन का अध्यक्ष है। वह शुक्रवार देर रात्रि जब अपने गांव से रामा मंडी की तरफ अपनी गाड़ी में आ रहा था तो गांव जज्जल की महिला अकाली सरपंच के बेटे जगदेव सिंह ने अपने साथियों गुरविंदर सिंह, झरमल सिंह और पांच अज्ञात साथियों सहित गुुरलाभ को घेरकर उस पर फायरिंग कर दी ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया । थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त घटना पीछे पुरानी रंजिश है क्यों कि कुछ समय पहले गांव में ही दोनों पक्षों का झगड़ा हुआ था जिस की वजह से महिला सरपंच का आरोपी बेटा गुरलाभ सिंह से रंजिश रखता था ।
पुलिस ने घायल सरपंच के ब्यानों के आधार पर आरोपी जगदेव सिंह, झरमल सिंह , गुरविंदर सिंह और उसके पांच अज्ञात साथियों सहित हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।