{"_id":"0322d9eb44f51991e1b239eaddd674da","slug":"amritsar-sheller-holder-poison-suicide-attempt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलर मालिक ने जहर निगलकर खुदकुशी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शैलर मालिक ने जहर निगलकर खुदकुशी की
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 15 Dec 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैलर के मालिक सुरिंद्र कुमार ने मंगलवार की सुबह जहर निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बड़े बेटे सुशील भंडारी के बयान पर थाना ए डिवीजन पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के बड़े बेटे ने अपनी सौतेली मां और सौतेले भाई पर पिता को परेशान करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी कहना है कि आरोपों की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
कृष्ण स्कवायर बटाला रोड शैलर मालिक सुरिंद्र कुमार ने पहली पत्नी की मौत उसने दूसरी शादी 1984 में नीलम भंडारी के साथ कर ली थी। पहली पत्नी से बेटा सुशील भंडारी है।
विज्ञापन
पेशे से ड्राइवर सुशील भंडारी निवासी पासेयावाला चौक ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पिता को सौतेली मां और सौतेला भाई पैसे के खातिर तंग करते थे।
इसका जिक्र वह अक्सर उसके साथ फोन पर किया करते थे। कुछ दिन पूर्व सौतेली मां नीलम ने पिता को नींद की 14 गोलियां दे दी थी। इस पर उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सौतेली मां ने जायदाद अपने नाम कराने के लिए पिता परेशान करना शुरू कर दिया।
इससे परेशान होकर पिता ने मंगलवार की सुबह जहर निगल लिया। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं थाना ए-डिवीजन के थाना प्रभारी जोगा सिंह ने मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।