फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, quarrel, doctor, turban, remove

झगड़े में डॉक्टर की पगड़ी उतारी

Thu, 05 Nov 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 05 Nov 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
amritsar, quarrel, doctor, turban, remove
जिले के एक आयुर्वेदिक डॉक्टर से महिला समेत चार लोगों ने झगड़ा कर पगड़ी उतार कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई।
विज्ञापन


वहीं थाना कैंट में शिकायत दर्ज कराने जा रहे डॉक्टर के बेटे की बाजू पर किरपाणों से हमलाकर कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।

थाना कैंट पुलिस ने डॉक्टर इंद्रजीत सिंह व उनके बेटे साहिल निवासी पुतलीघर के बयान पर गुरु अर्जुन नगर निवासी मोनालिसा ब्यूटी पार्लर की संचालिका सतिंदरजीत समेत चार अज्ञात के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

डॉक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनके क्लीनिक में एक महिला अपनी सहेलियों को मेहंदी लगा रही थी। इसे देखकर पास स्थित ब्यूटी पार्लर संचालिका सतिंदरजीत भड़क उठी।
विज्ञापन


उसने पुतलीघर स्थित उनके गुरु कृपा क्लीनिक में अज्ञात लोगों समेत घुसकर पहले तोड़फोड़ की। फिर उनकी पगड़ी उतार दी। उन्होंने तुरंत अपने बेटे साहिल को फोन करके बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनका बेटा साहिल थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज करवाने जा रहा तो आरोपियों ने उनपर भी हमला बोल दिया। थाना कैंट के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed