{"_id":"6144a22ff84baa2c0b079358","slug":"amritsar-police-arrested-two-accused-for-looting-grocery-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: चार दिन में किराना की सात दुकानों को बनाया निशाना, दो आरोपियों को दबोचा, पकड़ते वक्त तीन पुलिसकर्मी जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर: चार दिन में किराना की सात दुकानों को बनाया निशाना, दो आरोपियों को दबोचा, पकड़ते वक्त तीन पुलिसकर्मी जख्मी
Fri, 17 Sep 2021 07:50 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:50 PM IST
सार
लगातार किराना दुकानों पर हो रही वारदातों का खुलासा अमृतसर पुलिस ने कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर विक्रमजीत दुग्गल ने प्रेसवार्ता में बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, तीन मोबाइल और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पुलिस कमिश्नर विक्रमजीत दुग्गल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले चार दिन में किराने की सात दुकानों को निशाना बना लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, दो कारतूस, 9,100 रुपये, लूटे गए तीन मोबाइल और लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर विक्रमजीत दुग्गल ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कृषि कानूनों का विरोध: भाजपा के राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक के घर के बाहर धरने पर बैठे किसान की मौत
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर ने आरोपियों की पहचान सुल्तानविंड रोड स्थित न्यू आजाद नगर के प्रिंस और रामानंद बाग स्थित मेन बाजार में रहने वाले अमनदीप सिंह उर्फ नन्नू के रूप में बताई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पिछले चार दिन में हुई किराना दुकानों पर लूट करने वाले आरोपी उक्त इलाकों में रहते हैं। इसी आधार पर पुलिस ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने घरों से बचकर भागने की फिराक में कई मकानों की छतों पर कूदा लेकिन पीछा करके पुलिस टीम ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान तीन पुलिस अफसर मामूली जख्मी भी हो गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 20 करोड़ रुपये का गेहूं घोटाला: पंजाब राज्य खाद्य आयोग हुआ सख्त, विभाग से जांच रिपोर्ट तलब, 15 दिन का मिला समय