फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, haearing, court, return, prisoner, find, heroine

पेशी भुगतकर लौटे कैदी से मिली हेरोइन

Tue, 08 Dec 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 08 Dec 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
amritsar, haearing, court, return, prisoner, find, heroine
मॉडर्न जेल में पेशी भुगत कर लौटे कैदी से तलाशी के दौरान दो ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कैदी ने पेशी पर ले जाने वाले जालंधर पुलिस के कांस्टेबल पर हेरोइन सप्लाई करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट ने जालंधर पुलिस को आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। आरोपी कैदी के खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट दिलबाग सिंह ने थाना कोतवाली कपूरथला और जालंधर कमिश्नर पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे कांस्टेबल राकेश कुमार जेल में बंद कैदियों को पेशी भुगता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पेशी भुगताने के बाद जेल में बंद कैदी सिमरनजीत सिंह निवासी जालंधर को दो ग्राम हेरोइन दी, जिसे कैदी ने छुपा लिया। जब कैदी जेल में आया तो जेल मुलाजिमों को उसकी हरकतों पर शक हुआ तो उन्होंने जेल वार्डन तिरलोचन सिंह को सिमरनजीत की तलाशी की हिदायत दी।

तलाशी के दौरान उसके पास से दो ग्राम हेरोइन मिली। पूछताछ में कैदी ने बताया कि उसे यह हेरोइन कांस्टेबल राकेश कुमार ने सप्लाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed