फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, gangster, shoot, ASI, critical

गैंगस्टरों के बीच फायरिंग, एएसआई को लगी गोली

Thu, 29 Oct 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 29 Oct 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
गुज्जरपुरा में बुधवार की रात हरिया और सोनू कंगला गैंग आमने-सामने हो गए। दोनों गैंग के बीच फायरिंग में एएसआई सुखबीर सिंह (49) गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे गुरुनानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय एएसआई पीसीआर कार के पास खड़ा था। घायल एएसआई के बयान पर थाना सी डिवीजन पुलिस ने सोनू कंगला, बॉबी मल्होत्रा, कटू, माना और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस कमिश्नर समेत बड़े पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद घायल एएसआई का हाल-चाल लिया। 
विज्ञापन


थाना सी डिवीजन के प्रभारी नवनीत सिंह माहल ने बताया बुधवार की रात एएसआई सुखबीर सिंह की पीसीआर कार पर ड्यूटी थी। अपने बयान में एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया करीब सवा दो बजे  पुलिस पार्टी के साथ गुज्जरपुरा में पीसीआर कार के पास खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच हरिया सोनू कंगला के गैंग के सदस्य आमने-सामने हो गए। दोनों गैंग के बीच फायरिंग होने लगी। इसी दौरान सोन कंगला गैंग की ओर से चलाई गई एक गोली उसके कूल्हे में लगी और वह बेहोश होकर गिर गया। पुलिस मुलाजिम को गोली लगने पर दोनों गैंग के सदस्य भाग निकले। साथी पुलिस कर्मी घायल एएसआई सुखबीर सिंह को सिविल अस्पताल ले गई। वहां से उसे गुरुनानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर तड़के पांच बजे पुलिस कमिश्नर जतिंद्र सिंह औलख, डीसीपी हरप्रीत सिंह गिल, डीसीपी क्राइम हरविंद्र सिंह संधू ने घटनास्थल का मुआयना किया और बाद में एएसाई उनका हाल-चाल जानने के लिए गुरुनानक देव अस्पताल पहुंचे।


वहीं थाना प्रभारी ने घायल एएसआई सुखबीर सिंह के बयान पर  सोनू कंगला, बॉबी मल्होत्रा, कटू, माना और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शहर की नाकेबंदी कर दी गई है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed