फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Firing escalates into school fight injuring youth

Amritsar: स्कूली छात्रों के झगड़े की रंजिश में फायरिंग, एक युवक घायल; पीड़ित परिवार ने विधायक पर लगाया आरोप

Mon, 22 Dec 2025 10:01 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Dec 2025 10:01 AM IST
सार

पीड़ित परिवार ने मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि इस केस में एक विधायक की ओर से दबाव बनाया जा रहा है, ताकि आरोपियों को बचाया जा सके।

विज्ञापन
Amritsar Firing escalates into school fight injuring youth
अमृतसर में फायरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर में 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के बीच हुआ मामूली झगड़ा अब गंभीर आपराधिक मामले का रूप ले चुका है। इसी रंजिश के चलते रविवार रात लोहारका रोड पर कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक को गोली लग गई। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


फायरिंग की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जिसमें हथियारों के साथ फायरिंग करते युवक साफ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन




पीड़ित परिवार ने मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि इस केस में एक विधायक की ओर से दबाव बनाया जा रहा है, ताकि आरोपियों को बचाया जा सके। पीड़ित पक्ष का दावा है कि उनके पास घटना की पूरी सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, इसके बावजूद निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की पुख्ता और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में फिलहाल तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed