फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, fagwada, dead body, recover, retired, bank, officer

घर में मिली रिटायर्ड बैंक अफसर की लाश

Sun, 01 Nov 2015 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 01 Nov 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
न्यूू माडल टाउन में एक पूर्व बैंक अधिकारी की लाश आज उनके घर के स्टोर में रहस्यमयी हालात में मिली। दोनों पैर बेल्ट से बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठुंसा मिला।
विज्ञापन


घर का कीमती सामान और मोबाइल गायब होने से मृतक के भाई-भाई ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डीएसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान चंदर मोहन मेहता (66) न्यू मॉडल टाउन निवासी  के रूप में हुई है। मृतक के भाई प्रमोद मेहता व भाभी रमा मेहता ने बताया कि चंदर मोहन की पत्नी और बेटे की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह इंडियन ओवरसीज बैंक से रिटायर हुए थे। न्यू माडल टाउन में कोठी लेकर अकेले ही रहते थे। उन्होंने बताया कि शुक्र वार की रात उनकी चंदर से बात हुई। रविवार को वह पड़ोसियों के साथ धार्मिक समागम में जाते हैं। सुबह जब पड़ोसी गए तो दरवाजा अंदर से बंद था।

दरवाजा खटखटाने पर पर कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद गुरु नानक पुरा में रहने वाले उनके मित्र शीतल कोहली के बताया गया।

वह अपने साथियों मोहल्ले के लोगो को लेकर गए तो घर का दरवाजा मिला। स्टोर में चंदर की लाश पड़ी थी। दोनोे टांगे उनकी बेल्ट से बंधी थी, मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला। परिजनों के मुताबिक घर से लैपटाप, एलसीडी, एसी व सोने के गहने गायब है।


कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी पत्नी की याद में बंगा क्षेत्र के अस्पताल के साढे़ पांच लाख रुपये दान किए थे। पुलिस कई कोणों से जांच कर रही है।

डीएसपी का कहना पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वक्त और कारण का खुलासा हो सकेगा। मृतक का गायब मोबाइल फोन के संर्विलांस पर ले लिया है। सोमवार के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed