{"_id":"5663cf53f93fe7fbf81c922d1e73861b","slug":"amritsar-attack-revenge-farmer-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में किसान पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में किसान पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
गांव अवान में एक किसान पर पुरानी रंजिश के कारण पांच लोगों ने कस्सी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल की पहचान कुलदीप सिंह (32) निवासी अवान गांव के तौर पर हुई है। पुलिस पर आरोप लगाए गए कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद किसी मुलाजिम ने हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
वहीं हमलावरों की पहचान गुरप्रीत सिंह, राजविंद्र सिंह, गुरजंट सिंह उर्फ जंटा, मिंटा, जतिंद्र सिंह निवासी अवान के तौर पर हुई है।
कुलदीप ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह दस बजे फतेहगढ़ चूड़िया स्थित पन्नू डेयरी पर दूध देकर बाइक से जा रहे थे। फतेहगढ़चूड़िया के पास डेरा हमलावरों ने उनकी बाइक के आगे कार लगाकर उन्हें रोककर हमला कर दिया।
जख्मी हालत में परिजनों ने उसे शहर के गुरु देव अस्पताल में भर्ती कराया। थाना फतेहगढ़ चूड़िया के थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।